NCERT भर्ती 2025: नॉन-टीचिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी, स्थायी सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से वर्ष 2025 के लिए नॉन-टीचिंग स्टाफ पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती पूरी तरह स्थायी है और केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद, बेंगलुरु सहित देश के कई प्रमुख शहरों में नौकरी का अवसर मिलेगा। NCERT नॉन टिचिंग स्टाफ भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

इस भर्ती में ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C श्रेणी के अंतर्गत कई पद शामिल किए गए हैं। चयन प्रक्रिया पद के अनुसार लिखित परीक्षा और कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट पर आधारित होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा और आवेदन शुल्क में छूट भी दी जाएगी।

NCERT भर्ती 2025: पद, योग्यता और चयन (टेबल)

श्रेणी प्रमुख पद न्यूनतम योग्यता चयन प्रक्रिया
ग्रुप A सुपरिटेंडेंट, मैनेजर स्नातक/स्नातकोत्तर लिखित परीक्षा
ग्रुप B स्टोर ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, हिंदी ट्रांसलेटर स्नातक/डिप्लोमा लिखित परीक्षा
ग्रुप C टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, क्लर्क 10वीं/12वीं/ITI लिखित + स्किल टेस्ट

read also: RRB NTPC 2025 Admit Card जारी, बिना देर किए अभी करें डाउनलोड

Leave a Comment